• Home  
  • मां के बिनरा हम एक सरल जीवन की कल्पना नहीं कर सकते : एसएसपी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मां के बिनरा हम एक सरल जीवन की कल्पना नहीं कर सकते : एसएसपी

देहरादून – पार्क रोड स्थित शेमरॉक हिल्स स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता कुकरेती , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा माँ के प्रति अपने स्नेह और […]

देहरादून – पार्क रोड स्थित शेमरॉक हिल्स स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता कुकरेती , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा माँ के प्रति अपने स्नेह और प्रेम को प्रकट करने वाले अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित बच्चों को उनके परिजनों को संबोधित करते हुए बताया कि माँ का हमारे जीवन में एक ऐसा स्थान है, जिसके बिना हम एक सरल जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। वह एक ऐसी शख्सियत है, जो हमारे जीवन को अपने प्यार के साथ आसान बना देती है। वह हमारे जीवन में प्रेरणा स्रोत व पथ प्रदर्शक शक्ति के रूप में है जो हमेशा हमें आगे बढऩे तथा विषम परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति देती है। द्वारा उपस्थित बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत मे स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से श्रीमती हनिका कुमार, प्रधानाचार्य शैमरॉक स्कूल द्वारा कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूल के संस्थापक श्री राधे श्याम, निदेशक श्री सुमित कुमार, प्रधानाचार्य श्रीमती हनिका कुमार, स्कूली छात्र-छात्राएं व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *