अल्मोड़ा – एमडी तिवारी शिक्षा निकेतन में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विज्ञान मॉडलों के माध्यम से वर्तमान समय में चल रही समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया। वहीं जैव विविधता, पर्यावरण, आधारित मॉडलों से आधुनिकता की होड़ में संसाधनों के हो रहे दोहन को सुरक्षित रखने पर सुझाव रखे गए। महाविद्यालय के विज्ञान व गणित प्राध्यापक डा़ प्रेम प्रकाश एवं डा़ नरेंद्र सिजवाली ने मॉडलों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों से कई सवाल पूछे। जिनका विद्यार्थियों ने बेबाकी के साथ जवाब दिया। प्रदर्शनी में सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, बाल विद्या मंदिर चौखुटिया, डीपीएस आदि के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य नवीन चंद्र मैनाली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक दीप कांडपाल, हरीकृष्ण आर्या, पूरन पांडेय सहित शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
विज्ञान प्रदर्शनी में किया बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
अल्मोड़ा – एमडी तिवारी शिक्षा निकेतन में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विज्ञान मॉडलों के माध्यम से वर्तमान समय में चल रही समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया। वहीं जैव विविधता, पर्यावरण, आधारित मॉडलों से आधुनिकता की होड़ में संसाधनों के हो रहे दोहन को सुरक्षित […]
