• Home  
  • बरकुम ने जीता गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बरकुम ने जीता गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

चम्पावत – सीमांत तल्लादेश में चल रही गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में बरकुम ने कारी की टीम को दो विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में कारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर के शानदार 53 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों […]

चम्पावत – सीमांत तल्लादेश में चल रही गुरु गोरखनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में बरकुम ने कारी की टीम को दो विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में कारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमर के शानदार 53 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 113 रन बनाए। बरकुम की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट के खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन विकेट और 33 रन बनाने वाले चंचल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राहुल सामंत को मैन ऑफ द सिरीज और चंचल सिंह को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। अम्पायर राहुल सिंह, ललित शर्मा, सुनील सिंह और पंकज जबकि स्कोरर प्रमोद जोशी रहे। आयोजक मनोज जोशी, शैलेश जोशी, अमर सिंह, देवेंद्र जोशी, महासिंह, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह आदि ने सभी का आभार जताया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *