चम्पावत – नगर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने स्टेशन बाजार में टूटे चुके लेन डिवाइडर के स्थान पर बैरियर लगाए हैं। इसके अलावा जगह-जगह पर नो पार्किंग के बोर्ड लगा दिए गए हैं। थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस ने स्टेशन बाजार में टूटे हुए लेन डिवाइडर के स्थान पर बैरियर लगा दिए गए हैं। पुलिस ने स्टेशन बाजार, रोडवेज बस स्टेशन, डाकबंगला रोड आदि स्थानों में नो पार्किंग जोन बनाए हैं। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा निर्देश में करीब आठ माह पूर्व स्टेशन बाजार में प्लास्टिक के लेन डिवाइडर लगाए गए थे। लेन डिवाइडर लगाने के बाद काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिली थी। स्टेशन बाजार में लेन डिवाइडर टूटने से वाहन चालक जगह जगह आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एसआई हेमंत कठैत, विनय दताल, अशोक वर्मा, राकेश रौकली, अशोक पुरी आदि शामिल रहे।
चम्पावत – नगर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने स्टेशन बाजार में टूटे चुके लेन डिवाइडर के स्थान पर बैरियर लगाए हैं। इसके अलावा जगह-जगह पर नो पार्किंग के बोर्ड लगा दिए गए हैं। थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस ने स्टेशन बाजार में […]
