• Home  
  • उत्तराखंड सिंचाई विभाग की लापारवाही के कारण एक बार फिर अतिक्रमण की भेंट चढ़ा रोड़ी बेलवाला मैदान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

उत्तराखंड सिंचाई विभाग की लापारवाही के कारण एक बार फिर अतिक्रमण की भेंट चढ़ा रोड़ी बेलवाला मैदान

हरिद्वार – उत्तराखंड सिंचाई विभाग की लापारवाही के कारण रोड़ी बेलवाला मैदान एक बार फिर अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। नगर निगम सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण की लिखित सूचना पहले ही दे चुका है। इसके बावजूद सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाने को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हाईकोर्ट के […]

हरिद्वार – उत्तराखंड सिंचाई विभाग की लापारवाही के कारण रोड़ी बेलवाला मैदान एक बार फिर अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। नगर निगम सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण की लिखित सूचना पहले ही दे चुका है। इसके बावजूद सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाने को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन और उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने गंगा घाटों के आसपास से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से बड़े पैमाने झुग्गी झोपडिय़ों और अवैध दुकानों को तोड़ा गया था। अतिक्रमण मुक्त स्थानों पर दोबारा कब्जे न हो इसके लिए प्रशासन ने संबधित विभाग और पुलिस की जिम्मेदारी तय की थी। जिलाधिकारी ने दोबारा कब्जे करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद उत्तराखंड सिंचाई विभाग की नाक के नीचे रोड़ी बेलवाला मैदान में दोबारा अतिक्रमण हो गया। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम के अधिकारियों अतिक्रमण को चिह्नित कर सिंचाई विभाग को रिपोर्ट भेजी थी। लेकिन सूचना के बावजूद सिंचाई विभाग अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय रोड़ी बेलवाला मैदान सौ से अधिक अस्थाई दुकानें और झुग्गी झोपडिय़ा बनी हुई हैं।
अतिक्रमण को जल्द चिह्नित किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। – सुंदर सिंह कुडिय़ाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग उत्तराखड

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *