Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार – अध्यात्म चेतना संघ ने बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि पतंजलि योग एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल ने कहा कि कटुता, घृणा और हिंसा से ग्रस्त मानवता का कल्याण गौतम बुद्ध की शिक्षाओं से ही संभव है। बुद्ध का जीवन दर्शन हिन्दू […]

हरिद्वार – अध्यात्म चेतना संघ ने बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि पतंजलि योग एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल ने कहा कि कटुता, घृणा और हिंसा से ग्रस्त मानवता का कल्याण गौतम बुद्ध की शिक्षाओं से ही संभव है। बुद्ध का जीवन दर्शन हिन्दू धर्म से मिलता जुलता है। इसीलिए उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना गया है।डॉ. हरिगोपाल शास्त्री ने गौतम बुद्ध के अष्ट मार्ग और मोक्ष की धारणा को प्रतिपादित किया। संस्थापक आचार्य करुणेश ने कहा कि सभी धर्मों के महापुरुषों ने एक समान नैतिक मूल्यों का प्रतिपादन किया। अध्यक्ष प्रो. पीएस चौहान ने कहा कि बुद्ध ने घृणा का उत्तर प्यार से, कटुता का मधुरता से और क्रोध का उत्तर शांति से देने को कहा। इस दौरान राजेश शर्मा, महेश पारिक, राजकुमार, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान, पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, जगदीश विरमानी, रमेशचंद्र शर्मा, भूपेंद्र गौड़, ललित विरमानी, जितेंद्र मिश्रा, योगेश शर्मा, सिद्धार्थ प्रधान, उमेश खेवरिया, प्रेम शंकर शर्मा, रामशरण चावला, कमला जोशी, राखी धवन, संगीता गुप्ता, अर्चना वर्मा, नेहा मलिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *