देहरादून – श्री गुरूनानक देव जी के 550 साला पावन प्रकाश पर्व को समर्पित 210 सदस्यीय यात्रियों के जत्थे को आज मेयर सुनील उनियाल गामा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा के रवाना होने से पूर्व गुरूचरणों में यात्रा की सफलता के लिए भाई शमशेर सिंह ने अरदास की। मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, दून इन्टरनेशनल स्कूल के चेयरमेैन डी.एस.मान, बीजेपी मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी आदि ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर शुभकामनाएं दी। यात्रा के मुख्य सेवादार अमरीक सिंह विक्की ने बताया कि आज यात्री विश्राम श्री आनन्दपुर साहिब में होगा। बताया कि यात्रा में श्री पौंटा साहिब, गुरूद्वारा नाढा साहिब, भट्टा साहिब, कीरतपुर साहिब, पगोर साहिब, नानकसर ठाक एंव श्री मणिकरण साहिब के दर्शन कराये जायेगें। यात्रा की वापसी 25 मई को लगभग सात बजे तक होगी। इस अवसर पर यात्रा को शुभकामना देने वालों में गुरदीप सिंह सहोता, करतार सिंह, गुरूद्वारा पटेलनगर के प्रधान हरमिहन्द्र सिंह शामिल रहे।