देहरादून – डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई ने भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। संगठन ने भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त कहने पर कड़ा विरोध जताया। संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय पिता का अपमान हुआ है। इसके बाद भी भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर पर कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को भारी संख्या में एनएसयूआई के छात्र डीएवी गेट पर एकत्रित हुए। संगठन ने यहां भाजपा और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध में नारे लगाते हुए संगठन ने दोनों का पुतला भी फूंका। डीएवी छात्रसंघ विवि प्रतिनिधि अंजली चमोली ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी। उनके हत्यारे को देशभक्त कहकर भाजपा नेता प्रज्ञा ने पूरे देश का अपमान किया है। इससे देशभर के लोगों की जनभावनाएं आहत हुई हैं। गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहने वाली के खिलाफ इसते दिनों बाद भी भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यह भाजपा की संवेदनहीनता का सबूत है। भाजपा के खिलाफ देश को एकजुट होकर इस मामले में कार्रवाई की मांग करनी होगी। इस अवसर पर हिमांशु रावत, अमित मंमगाई, उदित थपलियाल, राजेश भट्ट, पंकज नेगी, अक्षत भट्ट, दिपांशु शर्मा, अजय भंडारी, पीयूष, बॉबी भारती, अजय जोशी, विपुल गौड़ समेत अन्य लोग मौजृद रहे।
देहरादून – डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई ने भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। संगठन ने भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त कहने पर कड़ा विरोध जताया। संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय पिता का अपमान हुआ है। इसके बाद भी भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर पर कोई कार्रवाई […]
