• Home  
  • बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पर धरने पर बैठे व्यापारी-दुकानों के लिए साढ़े तीन लाख लेकर 75 हजार की रसीद देने का लगाया आरोप
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पर धरने पर बैठे व्यापारी-दुकानों के लिए साढ़े तीन लाख लेकर 75 हजार की रसीद देने का लगाया आरोप

रुड़की – नगर विधायक प्रदीप बत्रा के आवास के बाहर रामनगर के व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है व्यापारी अपनी मांगों को लेकर विधायक प्रदीप बत्रा के घर पहुंचे थे व्यापारियों का आरोप है कि विधायक ने उनकी बात सुनने से भी इंकार कर दिया और उन्हें घर से भाग जाने को कहा […]

रुड़की – नगर विधायक प्रदीप बत्रा के आवास के बाहर रामनगर के व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है व्यापारी अपनी मांगों को लेकर विधायक प्रदीप बत्रा के घर पहुंचे थे व्यापारियों का आरोप है कि विधायक ने उनकी बात सुनने से भी इंकार कर दिया और उन्हें घर से भाग जाने को कहा जिससे व्यापारी नाराज हो गए और विधायक के घर के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया

बता दे कि 2012 में विधायक प्रदीप बत्रा रुड़की नगर पालिका के चेयरमैन थे उसी दौरान उन्होंने नगर पालिका की करीब तीस दुकान व्यापारियों को आवंटित की थी व्यापारियों का आरोप है कि दुकान आवंटित करते समय प्रदीप बत्रा ने प्रशासन से अनुमति नही ली थी अनुमति करीब एक महीने बाद ली गई 2013 में चुनाव हुए यशपाल राणा नगर निगम के मेयर बने और उन्होंने दुकान आवंटित करने के मामले को कोर्ट में चुनोती दी कोर्ट ने माना कि दुकान गलत तरीके से आवंटित की गई है

अब नगर निगम ने हमको दुकान खाली करने का नोटिस दिया है व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने प्रदीप बत्रा को साढ़े तीन लाख रुपये के हिसाब से सभी दुकानों के पैसे दिए है और रसीद उन्हें मात्र 75 हजार रुपये की दी गई है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *