Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • भारतीय किसान यूनियन टिकैत का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 16 जून से
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भारतीय किसान यूनियन टिकैत का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 16 जून से

हरिद्वार – भारतीय किसान यूनियन टिकैत का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 16 जून से रोड़ीबेलवाला मैदान में आयोजित किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों के किसान अधिवेशन में शामिल होंगे। तीन दिवसीय अधिवेशन में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। किसानों के मुद्दों को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को […]

हरिद्वार – भारतीय किसान यूनियन टिकैत का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 16 जून से रोड़ीबेलवाला मैदान में आयोजित किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों के किसान अधिवेशन में शामिल होंगे। तीन दिवसीय अधिवेशन में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। किसानों के मुद्दों को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि देशभर से लाखों किसान राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करेंगे। अधिवेशन का शुभारंभ 16 जून से होकर 17, 18 तक चलेगा। लालकोठी, रोड़ीबेलवाला, वीआईपी घाट पर अलग-अलग दिन कार्यक्रम चलेगा। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे। समस्याओं को लेकर विचार कर आगे की रणनीति तय करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद किसानों के मुद्दों को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। गन्ना भुगतान न होने से किसानों के लिए संकट पैदा हो रहा है। कहा कि विदेश की तर्ज पर किसानों को खेती करने के लिए सब्सिडी मिलनी चाहिए। 40 रुपए प्रति लीटर डीजल का कार्ड बनाकर किसानों को दिया जाए। खेती के लिए 40 पैसे यूनिट बिजली होनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *