• Home  
  • बैटरी से चलने वाली कार का मॉडल तैयार किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बैटरी से चलने वाली कार का मॉडल तैयार किया

हरिद्वार – रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने बैटरी से चलने वाली कार का मॉडल तैयार किया है। इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार किया। छात्रों की सफलता पर कॉलेज प्रबंधन ने खुशी जताई है। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्थान […]

हरिद्वार – रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने बैटरी से चलने वाली कार का मॉडल तैयार किया है। इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार किया। छात्रों की सफलता पर कॉलेज प्रबंधन ने खुशी जताई है। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्थान की सचिव एकता सूरी और निदेशक-संचालन वैभव शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इंजीनियरिंग संकाय के विभागाध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने छात्रों की नई खोज को पेटेंट आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी में शिक्षक शांति वर्मा, सौरभ बालियान, अंकित, संदीप, गगनदीप, राहुल, टीशा, कविता, अनामिका एवं छात्र निधि, सृष्टि, आदित्य, रिमझिम, अपेक्षा, वैभव ,लवजीत, नीरज, अभिषेक, राहुल, प्रशांत, मनीष, गंगेश, विपिन, गौतम, सिद्घार्थ, दीपक आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *