Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • मोटर मार्ग निर्माण कार्य पर लगी रोक पर नाराजगी जताई
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मोटर मार्ग निर्माण कार्य पर लगी रोक पर नाराजगी जताई

हरिद्वार — लालढांग व्यापार मंडल ने बैठक कर लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य पर लगी रोक पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि कोटद्वार चिल्लरखाल मार्ग कुमाऊं और गढ़वाल को जोडऩे […]

हरिद्वार — लालढांग व्यापार मंडल ने बैठक कर लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य पर लगी रोक पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि कोटद्वार चिल्लरखाल मार्ग कुमाऊं और गढ़वाल को जोडऩे की दिशा में जीवन रेखा है। व्यापारिक एवं जनहित की दृष्टि से मार्ग का निर्माण होना क्षेत्र वासियों के लिए अति आवश्यक है। लालढांग क्षेत्र का कुमाऊं एवं गढ़वाल के लोगों से चोली दामन का साथ है जो इस मार्ग के बिना अधूरा है। व्यापार मंडल लालढांग के द्वारा मार्ग निर्माण के लिए कई मांग पत्र सरकार को भेजे जा चुके हैं। वर्तमान सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही संबंधित मार्ग निर्माण का प्रस्ताव पारित कर दिया था। व्यापारियों ने मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलने का निर्णय लिया। बैठक में अनिल अग्रवाल, श्रेष्ठ कुमार चौहान, आलोक द्विवेदी, संजीत टॉक ,रणजीत सिंह नेगी, सुमन गौड, मुकेश डबराल, मोहम्मद शाहिद मकरानी, मोहम्मद आलिम, दिनेश डोबरियाल, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *