• Home  
  • मीडिया को पल-पल जानकारी देने के लिए 24 राजपत्रित मीडिया अधिकारियों की ड्यूटी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मीडिया को पल-पल जानकारी देने के लिए 24 राजपत्रित मीडिया अधिकारियों की ड्यूटी

हरिद्वार – हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की मतगणना की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने व्यापक प्रबन्ध किये हैं। इस कार्य के लिए पहले से नियुक्त नोडल ऑफिसर मीडिया मनोज कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मीडिया को पल-पल जानकारी देने के लिए 24 राजपत्रित मीडिया अधिकारियों की ड्यूटी […]

हरिद्वार – हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की मतगणना की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने व्यापक प्रबन्ध किये हैं। इस कार्य के लिए पहले से नियुक्त नोडल ऑफिसर मीडिया मनोज कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मीडिया को पल-पल जानकारी देने के लिए 24 राजपत्रित मीडिया अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रेस क्लब में ड्यूटी के लिए लगाए गए कार्मिकों को ट्रेनिंग देते हुए नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक कार्मिक 23 मई को मतगणना स्थल पर समय से पहुंचकर मीडिया से अपनी लाइजनिंग स्थापित कर ले। 11 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक टेबल से सूचना लेकर अविलम्ब मीडिया सेंटर पर उपलब्ध करायें। नोडल अधिकारी मीडिया ने बताया कि हरिद्वार संसदीय क्षेत्र मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन ड्यूटी से अनुदेशक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगजीतपुर आलोक सैनी, अनुदेशक राधेश्याम अनुपस्थित पाए गए। दोनों कार्मिकों को मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय में सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थिति संबंधी कारण न बताये जाने पर निर्वाचन कार्य से अनुपस्थित रहने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर सहायक सूचना मुकेश कुमार एवं अरूण कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *