• Home  
  • दामाद से मारपीट के आरोप में पाँच पर केस दर्ज
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दामाद से मारपीट के आरोप में पाँच पर केस दर्ज

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में पति पत्नी की कहासुनी में सास, दामाद और सालों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दामाद के सिर में गंभीर चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने घायल दामाद की शिकायत पर सास समेत पांच लोगों के […]

हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में पति पत्नी की कहासुनी में सास, दामाद और सालों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दामाद के सिर में गंभीर चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने घायल दामाद की शिकायत पर सास समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।घटना सोमवार रात की है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2011 में सहरानपुर के एक गांव में हुई थी। दामाद सचिन सैनी ने पुलिस की दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह उसने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर किसी के साथ चैटिंग के मैसेज देखकर उसकी जानकारी ली, लेकिन पत्नी कुछ नहीं बता सकी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। महिला ने अपने परिजनों को फोन कर रावली महदूद बुला लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने अपनी बेटी का पक्ष लिया। पूरी जानकारी लिए बिना ही उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमे उसके सिर में काफी चोट आई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि सचिन सैनी पुत्र राजेंद्र सैनी निवासी रावली महदूद की शिकायत पर निर्मला सैनी पत्नी राम पाल सैनी (सास) डिंपल सैनी पत्नी विजय सैनी (चाची) गौतम पुत्र रामपाल सैनी (भाई) अनिकेत सैनी पुत्र नामालूम (चचेरा भाई) एवं शिवा सैनी पत्नी आकाश सैनी (साली) निवासीगण कपिल विहार कॉलोनी पेपर मिल रोड सहारनपुर के खिलाफ मारपीट कर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *