Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.
ऋषिकेश – जनकल्याण और उत्तराखंड की समृद्धि के लिए त्रिवेणीघाट पर मनोकामना सिद्धि महायज्ञ शुरू हो गया है। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने महायज्ञ का मंगलवार को त्रिवेणीघाट पर जन कल्याण की भावना को लेकर क्षेत्रीय सामाजिक संस्थाओं द्वारा तीन दिवसीय मनोकामना सिद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। विस अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि यज्ञ से अच्छी बारिश, अच्छी फसल होने के साथ ही सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विश्वशांति एवं जनकल्याण के लिए आयोजित यज्ञ आज के परिवेश में लोगों के अंदर धार्मिक भावनाएं पैदा करता है। आह्वान किया कि यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने। मौके पर कथावाचक पंडित वेद किशोर बेलवाल, चंदन कठैत, मयंक सोलंकी, अशोक चौहान, मोहन परिहार, अशोक कुमार शर्मा, कमल शर्मा, दीपक गुप्ता, गोल्डी, राजेश पंवार, रतन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।