• Home  
  • क्लीनिक के शटर का ताला तोड़ा,नकदी चोरी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

क्लीनिक के शटर का ताला तोड़ा,नकदी चोरी

हरिद्वार – पथरी रेलवे स्टेशन के निकट एक चिकित्सक के क्लीनिक के शटर का ताला तोडक़र चोरों ने नकदी चोरी कर ली। चिकित्सक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। गांव झाबरी निवासी चिकित्सक राकेश कुमार का क्लीनिक पथरी रेलवे स्टेशन के नजदीक है। बुधवार रात में वह क्लीनिक बंद कर घर चले गए। […]

हरिद्वार – पथरी रेलवे स्टेशन के निकट एक चिकित्सक के क्लीनिक के शटर का ताला तोडक़र चोरों ने नकदी चोरी कर ली। चिकित्सक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। गांव झाबरी निवासी चिकित्सक राकेश कुमार का क्लीनिक पथरी रेलवे स्टेशन के नजदीक है। बुधवार रात में वह क्लीनिक बंद कर घर चले गए। क्लीनिक के गल्ले में उन्होंने किसी को देने के लिए तीन हजार रुपये रखे थे। गुरुवार सुबह जब वह क्लीनिक पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गये। क्लीनिक का शटर ऊपर उठा हुआ था और टूटा ताला नीचे पड़ा हुआ था। क्लीनिक में दवाइयां इधर-उधर बिखरी पड़ी थी और गल्ले से तीन हजार रुपये की नकदी गायब थी। चिकित्सक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पथरी एसओ गोविन्द कुमार ने बताया तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *