Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव सुभाषगढ़ जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे फाटक पर बुधवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रोहित कुमार पुत्र लाल सिंह उम्र 19 वर्ष […]

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव सुभाषगढ़ जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे फाटक पर बुधवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रोहित कुमार पुत्र लाल सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी पुरषोत्तम नगर बुधवार देररात सुभाषगढ़ के नजदीक बने रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि युवक की मौके मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी है। पथरी एसओ गोविन्द कुमार का कहना है युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। कारणों का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *