Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली

रुडकी – गांव साढौली में स्थित अनन्त श्री प्राणनाथ कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। उन्होंने लोगों को छात्राओं को शिक्षित करने पर जोर दिया। रैली ग्राम कुमराड़ा, बसवाखेड़ी तथा माजरा गांव में निकाली गई। सर्व शिक्षा अभियान के तहत अनन्त श्री प्राणनाथ कन्या हाईस्कूल […]

रुडकी – गांव साढौली में स्थित अनन्त श्री प्राणनाथ कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। उन्होंने लोगों को छात्राओं को शिक्षित करने पर जोर दिया। रैली ग्राम कुमराड़ा, बसवाखेड़ी तथा माजरा गांव में निकाली गई। सर्व शिक्षा अभियान के तहत अनन्त श्री प्राणनाथ कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ कालेज प्रबंधक नेत्रपाल महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। महाराज ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लडक़ी पढ़ लिखकर दो परिवारों का नाम रोशन करती हैं। लडक़ों व लड़कियों में शिक्षा के प्रति कोई भेद नहीं होना चाहिए। ग्रामवासियों ने भी रैली में पूरा सहयोग किया। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य सीमा राघव ने किया। रैली में भगवत सिंह, सीमा देवी, आकांशा तोमर, ज्योति सिंह, वंदना सैनी, अनुज त्यागी, ईशा, अंशु, कोमल, स्वाति, वर्षा, उर्वशी, सोनाक्षी, प्राची, पायल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *