• Home  
  • लघु शोध प्रबन्ध योजना के तहत पॉलीटैक्निक के छात्रों ने बनाये प्रोजेक्ट
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

लघु शोध प्रबन्ध योजना के तहत पॉलीटैक्निक के छात्रों ने बनाये प्रोजेक्ट

श्रीनगर गढ़वाल – लघु शोध प्रबन्ध योजना के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किये हैं। पॉलीटेक्निक के शिक्षकों ने इलेक्ट्रानिक्स अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट तैयार करने पर खुशी व्यक्त करते हुए सराहना की। प्रोजेक्ट के तहत छात्रों ने ड्रोन, थ्री डी प्रिंटर, वाइस कंट्रोल रोबोट कार, मल्टीटॉस्किंग रोबोट, […]

श्रीनगर गढ़वाल – लघु शोध प्रबन्ध योजना के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किये हैं। पॉलीटेक्निक के शिक्षकों ने इलेक्ट्रानिक्स अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट तैयार करने पर खुशी व्यक्त करते हुए सराहना की। प्रोजेक्ट के तहत छात्रों ने ड्रोन, थ्री डी प्रिंटर, वाइस कंट्रोल रोबोट कार, मल्टीटॉस्किंग रोबोट, स्मार्ट डेस्टबिन, ऑटोमेटिक एनर्जी सेविंग सिस्टम, फिंगर प्रिंट सिस्टम जैसे कई प्रोजेक्ट तैयार किये है। राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर के छात्र संदीप सिंह, सौरभ पंवार, अर्पणा सिंह, अनुकूल पंत ने लगभग छह माह में ड्रोन बनाने में सफलता हासिल की। जबकि संजीव रावत, हिमांशु, तपस्या, हिमांशु ने थ्री डी प्रिंटर बनाने में सफलता हासिल की। विभाग के प्रोजेक्ट गाइड प्रशांत डोभाल एवं शिल्पी कन्नौजिया के दिशा-निर्देशन में हुए लघु शोध में छात्रों ने सफलता हासिल की है। प्रोजेक्ट बनाने में पांच से छह हजार रूपये का खर्चा आया है। छात्रों द्वारा बनाये गये ड्रोन का पूरा कंट्रोल वायरलेंस रिमोट या मोबाइल फोन से किया जाता है। ड्रोन की सहायता से लाइव वीडियो व फोटो ली जा सकती है। पॉलीटेक्निक के प्राचार्य एसए सिद्धिकी ने छात्रों की इस सफलता पर छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने पढ़ाई के साथ नये-नये प्रयोग भी किये जाने चाहिए। ताकि आगे चलकर बेहतर इंजीनियर बन सके। उन्होंने छात्रों का निर्देशन करने वाले शिक्षकों की भी सराहना की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *