उत्तरकाशी – लोकसभा के लिए गुरुवार को हुई मतगणना में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह व यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। गुरुवार को दोनों विधायकों व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय में ढोल-दमाऊ के साथ जुलूस निकाला और हर-हर मोदी घर-घर मोदी नारों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। गुरुवार को प्रात: आठ बजे से राइंका उत्तरकाशी में टिहरी संसदीय क्षेत्र के गंगोत्री, यमुनोत्री एवं पुरोला विधाना सभा क्षेत्र की मतगणना शुरू हुई। मतगणना प्रारंभ होने के बाद जैसे ही पहले चरण का परिणाम सामने आया भाजपा ने कांग्रेस से बढ़त ले ली। यह सिलसिला अंतिम राउंड तक जारी रहा और अतंत: भाजपा ने एक बार टिहरी सीट पर अपना कब्जा जमा लिया। जिस पर जिला मुख्यालय के कार्यकर्ता गदगद हो गए और गंगोत्री व यमुनोत्री विधायक के आवास पर पहुंच फूलमालाओं के साथ उनको बधाई दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक के आवास से बस स्टेंड, भैरव चौक, मैन बाजार, सहित पूरे नगर क्षेत्र में ढोल-दमाऊ के साथ विजय जुलूस निकाला हर-हर मोदी, घर-घर मोदी व जय श्रीराम के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, विजय संतरी, हरीश डंगवाल, सुधा गुप्ता, विक्रम सिंह रावत, विमला नौटियाल, लोकेन्द्र बिष्ट, भूपेन्द्र चौहान, जयप्रकाश भट्ट,रामानंद, जयवीर चौहान,देवराज राणा, जगमोहन रावत आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
उत्तरकाशी – लोकसभा के लिए गुरुवार को हुई मतगणना में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह व यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। गुरुवार को दोनों विधायकों व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय में ढोल-दमाऊ के साथ जुलूस निकाला […]
