• Home  
  • दिनदहाड़े 11 साल की बच्ची का अपहरण – एक आरोपी गिरफ्तार – पूछताछ में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दिनदहाड़े 11 साल की बच्ची का अपहरण – एक आरोपी गिरफ्तार – पूछताछ में जुटी पुलिस

रूड़की – पुरानी तहसील के पास रहने वाले दाऊद नाम के युवक पर पास की रहने वाली एक 11 साल की बच्ची के अपहरण का आरोप लगा है दाऊद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अब उससे बच्ची के बारे में पूछताछ कर रही है हांलाकि उसका कहना है की बच्ची को उसने […]

रूड़की – पुरानी तहसील के पास रहने वाले दाऊद नाम के युवक पर पास की रहने वाली एक 11 साल की बच्ची के अपहरण का आरोप लगा है दाऊद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अब उससे बच्ची के बारे में पूछताछ कर रही है हांलाकि उसका कहना है की बच्ची को उसने वैशाली के पास छोड़ दिया था 

पुरानी तहसील के पास एक कालोनी निवासी 11 साल की बच्ची आज सुबह करीब 10 बजे अपने घर के बाहर से ही अचानक गायब हो गई काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो बच्ची के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बच्ची के गायब होने की सुचना दी पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले तो एक कैमरे में दाऊद बच्ची को स्कूटी पर अपने साथ लेकर जाता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने तुरंत ही दाऊद का पता लगाकर उसको गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब दाऊद से बच्ची के बारे में पूछताछ कर रही है लेकिन दाऊद का कहना है की उसने कुछ दुरी पर ही बच्ची को छोड़ दिया था बच्ची कहाँ है उसको नहीं पता है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *