Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • 100 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

100 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

रुडकी – एसटीएफ और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात एसटीएफ की तीन सदस्य टीम कोतवाली पहुंची। टीम को सूचना मिली थी कि […]

रुडकी – एसटीएफ और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात एसटीएफ की तीन सदस्य टीम कोतवाली पहुंची। टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति स्मैक लेकर आ रहा है। सूचना पर एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रही महिला उपनिरीक्षक प्रियंका भारद्वाज व उनके सहयोगी प्रताप दत्त शर्मा, अनूप नेगी तथा शहर चौकी प्रभारी आमिर खान, राजीव चौधरी ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की एक डिजायर कार नारसन की ओर से आ रही है। जिसमें केवल एक ही व्यक्ति सवार है। उसी के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। मंगलौर लंढौरा मार्ग स्थित चुंगी नंबर तीन के पास उसे रोक लिया। एसटीएफ टीम की प्रभारी प्रियंका भारद्वाज ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी को चौकी लाया गया। सीओ मंगलौर धीरेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे तथा उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पॉलीथिन में पैक करीब 100 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया। कार को भी सीज कर दिया है। आरोपी ने बताया कि स्मैक को उत्तर प्रदेश के फतेहगंज बरेली से लाता है। जहां पर आसिफ नाम का एक व्यक्ति उसे माल देता है। यह माल वह यहां एक युवक को लाकर देता था। पुलिस बताए गए नाम की तस्दीक कर रही है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी का नाम सलीम निवासी मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *