• Home  
  • बस और जीप वाहन की जबरदस्त टक्कर ,जीप में सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बस और जीप वाहन की जबरदस्त टक्कर ,जीप में सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत

श्रीनगर गढ़वाल – कीर्तिनगर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग में लक्षमोली-बगवान में बस और जीप वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में जीप में सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। जबकि बस और जीप में सवार 14 लोग घायल हो गए। जीप में सवार घायलों […]

श्रीनगर गढ़वाल – कीर्तिनगर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग में लक्षमोली-बगवान में बस और जीप वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में जीप में सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। जबकि बस और जीप में सवार 14 लोग घायल हो गए। जीप में सवार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इनमें से गंभीर रूप से चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही जीप तथा ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रही बस आपस में भिड़ गई। जिससे जीप के आगे का हिस्सा बुरी तरह से बस की चपेट में आ गया। जीप में दो बच्चों व चालक सहित 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए सभी घायलों को स्थानीय लोगों एवं 108 की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। बेस अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए घायलों में से तीन लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष आठ घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में बस में सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि गंभीर चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बेस अस्पताल के एमएस डा. केपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में पहुंचे घायलों को तत्काल आवश्यक उपचार दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *