Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • डॉ. मुरारी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

डॉ. मुरारी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

चम्पावत – मोत्यूराज बिशुंग निवासी डॉ.रमेश चंद्र मुरारी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें भारत सरकार के लाइट हाऊस विभाग की ओर से दीप स्तंभ के प्रकाश की ओर महाकाव्य की रचना पर दिया गया। नोएडा में हुए सम्मान समारोह में महानिदेशालय के डायरेक्टर जनरल दीपक कुमार सिन्हा ने डॉ. […]

चम्पावत – मोत्यूराज बिशुंग निवासी डॉ.रमेश चंद्र मुरारी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें भारत सरकार के लाइट हाऊस विभाग की ओर से दीप स्तंभ के प्रकाश की ओर महाकाव्य की रचना पर दिया गया। नोएडा में हुए सम्मान समारोह में महानिदेशालय के डायरेक्टर जनरल दीपक कुमार सिन्हा ने डॉ. मुरारी को सम्मानित किया। वर्तमान में फतेहपुरा दाहोर गुजरात केवीएम डिग्री कॉलेज में कार्यरत प्राचार्य डॉ. मुरारी ने बताया कि लाइट हाऊस पूरे भारत में समुद्र किनारे खड़े दीप स्तंभों से जहाजों के आवागमन का संकेत देते हैं। उन्होंने महानिदेशालय की अनुमति के बाद इसे राष्ट्रभाषा हिंदी के पांच विभागों में विभक्त कर दीप स्तंभ के प्रकाश की ओर महाकाव्य की रचना की। गृह क्षेत्र में भाई एनडी मुरारी, कैलाश मुरारी, सुभाष मुरारी, महेश मुरारी, बीडी मुरारी, मनीष जुकरिया, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, श्याम सिंह माहरा, कै.कालू सिंह करायत ने बधाई दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *