हरिओम गिरी / रूड़की
रूड़की – आर्मी क्षेत्र से सटे टोडा कल्याणपूर गाँव में अवैध खनन से परेशान ग्रामीण कभी भी कोई बड़ा कदम उठा सकते है ग्रामीणों का कहना है की रात के 9 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक गाँव के सभी रास्तो से अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्रालियां निकलती रहती है पूरी रात गाँव के सभी रास्ते जाम रहते है और ग्रामीण सो नहीं पाते है इस अवैध खनन को लेकर कई बार ग्रामीणों की खनन माफियाओ से तीखी नोकझोंक हो चुकी है ग्रामीणों के द्वारा कई बार पुलिस से शिकायत की है लेकिन इस अवैध खनन को रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है
सोलानी नदी से हो रहे इस अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्रालियों की आवाजाही से परेशान ग्रामीण जब भी इन खनन माफियाओ का विरोध करते है तो खनन माफिया तुरंत ही गुंडागर्दी दिखाने हुए मारपीट पर उतर आते है कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से खनन माफियाओ के हौंसले काफी बुलंद हो चुके है ग्रामीणों का कहना है की सभी परेशान ग्रामीणों कभी भी एकजुट होकर इनके खिलाफ कोई भी बड़ा कदम उठा सकते है
