Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 350 किग्रा. प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

350 किग्रा. प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

रुद्रपुर – एसटीएफ गोवंश संरक्षण स्क्वाड ने सीरगोटिया रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 350 किग्रा. प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। टीम आरोपी को पकडक़र कोतावली ले गयी। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।जानकारी के मुताबिक रविवार […]

रुद्रपुर – एसटीएफ गोवंश संरक्षण स्क्वाड ने सीरगोटिया रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 350 किग्रा. प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। टीम आरोपी को पकडक़र कोतावली ले गयी। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह टीम को सूचना मिली कि ग्राम दरऊ से भारी मात्रा में गोमांस रुद्रपुर सीरगोटिया में आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम प्रभारी अम्बीराम आर्य ने टीम के साथ इंद्रा चौक पर घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बुलेट बाइक और एक सेंट्रो कार किच्छा की ओर से आती दिखायी दी। बाइक और कार को रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों वाहन चालक गति तेज करते हुए सीरगोटिया मस्जिद की ओर को भागने लगे। इस पर टीम ने पीछा करना शुरू किया तो आरोपी बाइक को वहीं छोडक़र फरार हो गया। वहीं, कार चालक को टीम ने दबोच लिया। टीम ने बाइक में रखे कट्टे से 50 किग्रा. और कार से 300 किग्रा. प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम इरशाद कुरैशी पुत्र महबूब कुरैशी कराया। जबकि उसका भाई अशफाक कुरैशी पुत्र महबूब कुरैशी भागने में सफल रहा। पूछताछ में बताया कि वे दोनों भाई ग्राम दरऊ से प्रतिबंधित मांस लाकर यहां सीरगोटिया में बेचते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की गाडिय़ों को भी कब्जे में ले लिया है। एसटीएफ गोवंश संरक्षण स्क्वाड प्रभारी अम्बीराम आर्य ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *