हरिओम गिरी/रूड़की
रूड़की – आज दोपहर के समय नेहरू स्टेडियम के सामने सड़क किनारे खड़ी एक पल्सर बाइक पर नए पुल की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक ही चढ़ गया जिससे आसपास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया गनीमत रही की बाइक सड़क किनारे साइड में खड़ी थी उस पर कोई सवार नहीं था अगर बाइक पर कोई सवार होता तो उसका बचना बहुत ही मुश्किल होता |

पश्चिमी अम्बर तालाब निवासी अजीत सिंह किसी काम से नेहरू स्टेडियम के पास आया हुआ था उसने अपनी बाइक नेहरू स्टेडियम के सामने हर्षित कॉम्प्लेक्स के नीचे कड़ी की हुई थी की तभी नए पुल की तरफ से एक ट्रक आया और सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और अजीत सिंह की बाइक पर चढ़ गया जिससे बाइक को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा कुछ देर गर्मागर्मी हुई उसके बाद बाइक को सही कराने की बात पर दोनों पक्षों का फैसला हो गया
