पिथौरागढ़ – मटेला बैंड से उपरतोला मोटर मार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता अशोक उपरारी और नीरज जोशी ने ग्रामीणों के साथ वर्ल्ड बैंक कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने सडक़ निर्माण की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका आरोप था कि 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी 12 किमी सडक़ को फरवरी 2016 में पूरा होना था, लेकिन सडक़ अभी तक पूरी नहीं बनीं है। जो हिस्सा बना भी है तो उसका डामर लगने के 15 दिनों के भीतर ही उखड़ गया है। मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ता अशोक उपरारी और नीरज जोशी वर्ल्ड बैंक कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठे । कहा कि 11 करोड़ की लागत से 12 किमी सडक़ का निर्माण 24 जून 2015 से किया जा रहा है। जिसे फरवरी 2016 में कार्यदायी संस्था को पूरा करना था, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। सडक़ पर किया घटिया किस्म का डामर दो माह बाद ही उखड़ गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की काफी अनदेखी की गई है। सडक़ निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता के सीमेंट और अन्य सामग्रियों का उपयोग किया है। 2.5 करोड़ से अधिक का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है । भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदार, कंसल्टेंट कंपनी पर कार्यवाही नहीं होने पर डीएम कार्यालय में भूख हड़ताल की चेतावनी दी है । इस दौरान महेंद्र रावत, जगत मर्तोलिया, ललित जोशी, किरन महर हरीश मेहता, मितेश बोहरा त्रिलोक मेहता, मदन जोशी, नितिन मारकाना विक्रम रावत, रवि बोरा समेत कई लोग शामिल रहे ।
पिथौरागढ़ – मटेला बैंड से उपरतोला मोटर मार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता अशोक उपरारी और नीरज जोशी ने ग्रामीणों के साथ वर्ल्ड बैंक कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने सडक़ निर्माण की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका आरोप था कि 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी 12 […]
