• Home  
  • बच्चों को शास्त्रीय नृत्य के बारे में जानकारी दी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बच्चों को शास्त्रीय नृत्य के बारे में जानकारी दी

पिथौरागढ़ – केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को कत्थक नृत्य की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। दिल्ली से आए कत्थक शिक्षकों ने बच्चों को नृत्य के गुर सिखाए। साथ ही बच्चों को बेहतर नृत्य के लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी प्रेरित किया। मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में नई दिल्ली […]

पिथौरागढ़ – केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को कत्थक नृत्य की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। दिल्ली से आए कत्थक शिक्षकों ने बच्चों को नृत्य के गुर सिखाए। साथ ही बच्चों को बेहतर नृत्य के लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी प्रेरित किया। मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में नई दिल्ली से आयी कत्थक नृत्यांगना कल्पना वर्मा ने बच्चों को शास्त्रीय नृत्य के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि कत्थक नृत्य सीखने के लिए सबसे पहले नृत्य से प्रेम करें। जिस तरह से छोटे भाई-बहनों की प्रेम से देखभाल करते हैं उसी भावना और प्रेम से नृत्य करें। शिक्षक अशोक ओझा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को भारतीय नृत्य और संगीत में अधिक से अधिक रुचि रखनी चाहिए । जिससे पौराणिक भारतीय संस्कृति जिंदा रह सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *