देहरादून – राजस्व ग्राम रहे निरंजनपुर में चाय बागान की जमीन की विवादित भूमि की तहसील, नगर निगम, बंदोबस्त व पुलिस एसआईटी टीम से संयुक्त पैमाइश कराने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में लोगों को कहना था कि निरंजनपुर में मौजूद इस जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसको रोका जाना बहुत जरूरी है। पूर्व प्रधान व पार्षद रामसुख के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन को पहुंचे स्थानीय लोगों ने कहा कि निरंजनपुर में चाय बागान की जमीन का क्रय-विक्रय 10 अक्टूबर 1975 के बाद किया गया है। इसमें हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने निरंजनपुर चाय बागान भूमि मामले की जांच का निर्णय लिया है। रामसुख के अनुसार, माता भद्रकाली नगर खेड़ा मंदिर निरंजनपुर वाली जमीन पर मंदिर बने हुए हैं। नगर खेड़ा मंदिर के पास पीपल, आम, महुआ आदि के बहुत पुराने पेड़ हैं। जीएमएस रोड मार्ग निरंजनपुर से मंदिर की दूरी केवल 108 मीटर है। मंदिर के निकट की भूमि आबादी की जमीन है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
विवादित भूमि की जांच को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
देहरादून – राजस्व ग्राम रहे निरंजनपुर में चाय बागान की जमीन की विवादित भूमि की तहसील, नगर निगम, बंदोबस्त व पुलिस एसआईटी टीम से संयुक्त पैमाइश कराने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में लोगों को कहना था कि निरंजनपुर में मौजूद इस जमीन की […]
