पौड़ी – गढ़वाल क्षत्रिय समिति के तत्वावधान में शताब्दी समारोह एवं क्षत्रिय चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन की एकजुटता और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मंगलवार को प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने समिति को मजबूत करने के लिए सभी से एकजुट होने को कहा। वक्ताओं ने क्षत्रियों के इतिहास के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। इस दौरान क्षत्रिय दर्पण पत्रिका का भी विमोचन किया गया। वक्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत से भी क्षत्रियों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए संसद में आवाज उठाने की मांग की। इस मौके पर टिहरी रियासत के कुंवर भवानी प्रताप, जसमौर रियासत कुंवर अतुल्य प्रताप सिंह, पर्वतारोही डा.हर्षवंती बिष्ट, विनोद बत्र्वाल, मनमोहन असवाल, प्रताप सिंह नेगी, शारदा भंडारी, केशर सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान, धीरज सिंह नेगी, सहदेव सिंह असवाल, कमल सिंह गुंसाई, जगदीश बिष्ट आदि शामिल थे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
संगठन की एकजुटता और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया
पौड़ी – गढ़वाल क्षत्रिय समिति के तत्वावधान में शताब्दी समारोह एवं क्षत्रिय चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन की एकजुटता और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मंगलवार को प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने समिति को मजबूत करने के लिए सभी से एकजुट होने को कहा। वक्ताओं […]
