Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • कला प्रतियोगिता में दिव्यांशी राणा का प्रथम स्थान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कला प्रतियोगिता में दिव्यांशी राणा का प्रथम स्थान

ऋषिकेश – मॉडर्न स्कूल में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कला प्रतियोगिता में छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी राणा ने प्रथम, रितिका रौथान ने द्वितीय और आयुषी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को ढालवाला मुनिकीरेती स्थित मॉडर्न स्कूल में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत […]

ऋषिकेश – मॉडर्न स्कूल में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कला प्रतियोगिता में छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी राणा ने प्रथम, रितिका रौथान ने द्वितीय और आयुषी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को ढालवाला मुनिकीरेती स्थित मॉडर्न स्कूल में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कला प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की निदेशक डा. ज्योति जुयाल, प्रधानाचार्य डा. वीके शर्मा और ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। निदेशक डा. ज्योति जुयाल ने कहा कि यातायात के नियमों का अनुपालन बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र- छात्राओं को दुपहिया वाहन पर सदैव हेलमेट पहनने की सलाह दी। ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सडक़ों पर होने वाली अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसलिए अपने व दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से सडक़ सुरक्षा की महत्ता के बारे में बताया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी राणा प्रथम, रितिका रौथाण द्वितीय, आयुषी नेगी तृतीय, कल्पना पैन्यूली चतुर्थ व रितिका राणा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। मौके पर कांस्टेबल पंचम प्रकाश, प्रमोद नेगी, सुबोध जोशी, भानु प्रिया शर्मा, शालिनी वर्मा, सुनीता, निधि बड़ौदा, कविता चौहान, मुक्ता अग्रवाल, बबीता, अंजली, अवंतिका, अनिरुद्ध, देवेश आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *