Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • 7600रूपये की नगदी के साथ तीन जुआरी गिरफ्तार
- Uncategorized

7600रूपये की नगदी के साथ तीन जुआरी गिरफ्तार

विकासनगर – धर्मावाला पुलिस ने सोमवार देर रात को गश्त के दौरान पांवटा रोड से तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने ताश के पत्ते और सात हजार छ: सौ रुपये की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को कोर्ट […]

विकासनगर – धर्मावाला पुलिस ने सोमवार देर रात को गश्त के दौरान पांवटा रोड से तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने ताश के पत्ते और सात हजार छ: सौ रुपये की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।सोमवार देर रात को धर्मावाला चौकी पुलिस के कर्मचारी रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिर ने जुआ खेलने वालों की सूचना दी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने पांवटा रोड पर निर्माणाधीन धर्मकांटा के पास छापेमारी कर तीन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ताश के 52 पत्ते, सात हजार छ: सौ रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों कुलदीप पुत्र विशनसिंह, ग्राम सतोन थाना पांवटा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, वीरेंद्र पुत्र सियाराम निवासी ग्राम सतौन, पांवटा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व काकू राम पुत्र कुंदनसिंह निवासी ग्राम जाखल सिलाई, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह खनेड़ा ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *