• Home  
  • कई इलाकों में पेयजल संकट बरकरार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कई इलाकों में पेयजल संकट बरकरार

चम्पावत – जिला मुख्यालय में पेयजल संकट बरकरार है। संकटग्रस्त इलाकों में जल संस्थान टैंकर और पिकअप के जरिए पानी बांट रहा है। कई इलाकों में बीते चार दिन से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।चम्पावत के कई इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ […]

चम्पावत – जिला मुख्यालय में पेयजल संकट बरकरार है। संकटग्रस्त इलाकों में जल संस्थान टैंकर और पिकअप के जरिए पानी बांट रहा है। कई इलाकों में बीते चार दिन से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।चम्पावत के कई इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। कई इलाकों में बीते चार दिनों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। शांत बाजार, भेट्टी, जूप, कनलगांव और जीआईसी रोड में नलों से पानी नहीं आ रहा है। इसके अलावा तल्लीहाट, मल्लीहाट, बालेश्वर, भैरवां, स्टेशन, तल्लीहाट, मल्लीहाट आदि इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। इन इलाकों में जल संस्थान टैंकर और पिकअप के जरिए पानी बांट रहा है। विभाग के जेई किशोर पंत ने बताया कि स्रोत में कमी की वजह से पेयजल आपूर्ति में बाधा पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकर और पिकअप के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *