मेडिकल कैंप में 65 मरीजों की जांच की
होशियारपुर – श्री भगवान परशुराम सेना की तरफ से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरूआत आज जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के मार्ग दर्शन पर गौतम नगर में स्थित कम्यूनिटी पार्क से की गई। श्री भगवान परशुराम सेना की तरफ से आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू किया गया जो होशियारपुर के सभी वार्डो में लगाया जाएगा। इस दौरान गौतम नगर के लोगों के बीपी और शूगर की मुफ्त जांच की गई। आईवीवाई अस्पताल की तरफ से वरूण वर्मा और नर्सिंग विभाग से सुखजिंदर कौर ने लोगों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान सुखजिंदर कौर की टीम ने 65 लोगों के शूगर और बीपी की जांच की। मेडिकल कैंप में प्रधान कम्यूनिटी पार्क सुधीर काबडा मुख्य मेहमान थे जबकि अजय शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस संबंधी जानकारी देते हुए आशुतोष शर्मा ने कहा कि सेना का उद्देश्य आईवीवाई अस्पताल के सहयोग से 50 वार्डो में जागरूकता कैंप लगाना है तांकि लोगों को उनकी सेहत प्रति जागरूक किया जा सके और अगर किसी बीमारी का पता चलता है तो उसका मौके पर ही इलाज किया जाए और उस पर समय रहते काबू किया जा सके। इस दौरान आईवीवाई अस्पताल की तरफ से आए माहिरों ने लोगों को बताया कि शुगर और बीपी आज पूरी बहुत भयानक बीमारी बनते जा रहे है क्योंकि वैसे इन बीमारियों का पता नहीं चलता लेकिन शुगर व्यक्ति को अंदर से खोखला बना रही है और उसकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कम कर रही है। उन्होंने बताया बीपी की बीमारी भी भारत में तेजी से अपने पांव पसार रही है और खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। कैंप के अंत में सेना की तरफ से गणमान्य लोगो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोहित रावल, पंकज बेदी, योगेश चौबे के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे
