• Home  
  • ब्याजखोरो से परेशान होकर युवक ने खाया जहर – गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ब्याजखोरो से परेशान होकर युवक ने खाया जहर – गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर

हरिओम गिरी /रूड़की रूड़की –  ब्याजखोरों से परेशान होकर मोहनपुरा निवासी प्रवीण नाम के एक युवक ने जहर खा लिया जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल रूड़की में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया युवक की हालत अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है पीड़ित युवक प्रवीण […]

हरिओम गिरी /रूड़की

रूड़की –  ब्याजखोरों से परेशान होकर मोहनपुरा निवासी प्रवीण नाम के एक युवक ने जहर खा लिया जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल रूड़की में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया युवक की हालत अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है पीड़ित युवक प्रवीण की माता विमला देवी ने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है 

पीड़ित युवक की माता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है की दिल्ली रोड स्थित कुछ लोग जो ब्याज और अवैध वसूली जैसे कार्य करते है यह सभी लोग आपरधिक छवि के है इन्होने मेरे पुत्र प्रवीण को अपने जाल में फंसा लिया जिसके बाद मेरे पुत्र प्रवीण ने अपनी पत्नी के करीब एक लाख 20 हजार रूपये के जेवर बेचकर इन्हे रूपये दे दिए है मेरे पुत्र को इन्होने जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती एक प्लाट का भी इकरारनामा करवा लिया है इतने से भी जब इनका मन नहीं भरा तो इन्होने मेरे बेटे की दूकान पर आकर उसके साथ बहुत ज्यादा मारपीट की जिसके बाद मेरे बेटे ने तंग आकर जहर खा लिया है उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है पुलिस का कहना है की तहरीर मिली है अब मामले की जांच की जा रही है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *