हरिओम गिरी /रूड़की
रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गाँव में भूसे से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई जिससे ट्रक लगभग पूरी तरह से जलकर राख हो गया इससे पहले यह भयंकर आग आसपास किसी और को अपनी चपेट में लेती फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया

जानकारी मिली है की सिकंदरपुर भैंसवाल चौक पर एक भूसे का गोदाम है गोदाम स्वामी ने करनाल से एक ट्रक भूसे का मंगवाया था ट्रक से कुछ मजदूर ट्रक से भूसा उतार कर गोदाम में रख रहे थे की तभी अचानक से ट्रक में आग लग गई कुछ ही देर में आग इतनी बढ़ी की उसने गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया आग को लगातार बढ़ता देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सुचना दी फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया
आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है आशंका जताई जा रही है की ट्रक का साइलेंसर ज्यादा गरम होने के कारण भूसे ने आग पकड़ी होगी इस आग ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया है और करीब एक लाख रूपये की कीमत का भूसा जल गया है
