• Home  
  • भगवा आतंकवाद का झूठ फैलाया गया : स्वामी असीमानंद
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भगवा आतंकवाद का झूठ फैलाया गया : स्वामी असीमानंद

रुडक़ी – स्वामी असीमानंद ने कहा कांग्रेस हिंदू समाज को बदनाम करने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है। भगवा आतंकवाद भी इसलिए कहा गया। जीवन दीप आश्रम में पहुंचे स्वामी असीमानंद ने एक कार्यक्रम के दौरान यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा। यूपीए सरकार के दौरान मालेगांव, समझौता एक्सप्रेस और मक्का मस्जिद […]

रुडक़ी – स्वामी असीमानंद ने कहा कांग्रेस हिंदू समाज को बदनाम करने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है। भगवा आतंकवाद भी इसलिए कहा गया। जीवन दीप आश्रम में पहुंचे स्वामी असीमानंद ने एक कार्यक्रम के दौरान यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा। यूपीए सरकार के दौरान मालेगांव, समझौता एक्सप्रेस और मक्का मस्जिद ब्लास्ट के आरोप में स्वामी असीमानंद को बहादराबाद के आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। बाद में वह बरी हो गए। जीवन दीप आश्रम में उन्होंने आश्रम प्रमुख महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस हिंदू समाज को समाप्त करना चाहती है। भगवा आतंकवाद का झूठ फैलाया गया। जिससे कि भाजपा और आरएसएस को बदनाम किया जा सके। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा आज भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई है तो संत समाज उनसे राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और 35ए की समाप्ति के साथ जनसंख्या पर कानून बनाने की आशा रखता है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 30 जून को बहादराबाद में स्वामी असीमानंद का अभिनन्दन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी श्रुतिक्षण मुनि, मनोज जखमोला, मधुर शर्मा, भव्य नारायण, मोहन बुटोला, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *