• Home  
  • सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी से बदमाशों ने दिनदहाड़े पचास हजार की नकदी लूटी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी से बदमाशों ने दिनदहाड़े पचास हजार की नकदी लूटी

रुडकी – लक्सर में बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे 70 साल के सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी से दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पचास हजार की नकदी लूट ली। बुजुर्ग पुलिस को बताए बिना घर चले गए। कई दिन बाद दोबारा बैंक जाने पर एक आरोपी फिर वहीं खड़ा मिला। बुधवार को बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस […]

रुडकी – लक्सर में बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे 70 साल के सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी से दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पचास हजार की नकदी लूट ली। बुजुर्ग पुलिस को बताए बिना घर चले गए। कई दिन बाद दोबारा बैंक जाने पर एक आरोपी फिर वहीं खड़ा मिला। बुधवार को बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले गोपाल रेल विभाग में कर्मचारी थे। नौकरी के दौरान ही उन्होंने लक्सर की केशव नगर कालोनी में अपना एक मकान बना लिया था। रिटायर होने के बाद करीब दस साल से वे इसी मकान में रह रहे हैं। फिलहाल वे अल्मोड़ा में अपने पैतृक मकान का पुनर्निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। गत दिवस भारतीय स्टेट बैंक की लक्सर शाखा के अपने एकाउंट से पचास हजार रुपये निकलवाने के बाद वे पैदल ही वापस लौट रहे थे। कस्बे में सब्जी मंडी के पास दो युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और जब तक वे संभलकर खड़े होते तब तक वे उनके हाथ में पॉलिथिन से लिपटी 50 हजार रुपये की गड्डी छीनकर फरार हो गए। शोरगुल सुनकर लोग इकट्ठा हुए, पर तक तब दोनों बदमाश दूर निकल चुके थे। इसके बाद बुजुर्ग पुलिस को सूचना दिए बिना वापस घर लौट गए। बुधवार को बुजुर्ग पैसे निकलवाने के लिए दोबारा से एसबीआई पहुंचे तो उनसे लूट करने वाले दो बदमाशों में से एक वहीं खड़ा मिला। इससे बुजुर्ग डर गए और पैसे निकलवाए बिना ही बैंक से बाहर निकलकर सीधे कोतवाली पहुंच गए। बुजुर्ग ने एसएसआई रणवीर सिंह चौहान को पूरी घटना की जानकारी दी। एसएसआई ने बताया कि बुजुर्ग की सूचना पर कार्रवाई कर बदमाशों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *