Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • एक जून को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

एक जून को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

ऋषिकेश – सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को खुलेंगे। इसी दिन से यात्रा का आगाज होगा। लेकिन, बुधवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश से यात्रा की अनौपचारिक शुरूआत हुई। पहले दिन बाइक और चौपहिया वाहन से करीब 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। इस […]

ऋषिकेश – सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को खुलेंगे। इसी दिन से यात्रा का आगाज होगा। लेकिन, बुधवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश से यात्रा की अनौपचारिक शुरूआत हुई। पहले दिन बाइक और चौपहिया वाहन से करीब 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। इस दौरान समूचा क्षेत्र ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे से गुंजायमान रहा। श्री हेमकुंड साहिब धाम के दर्शन के लिए मंगलवार देर शाम से पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कनाडा, जर्मनी, आस्ट्रेलिया से श्रद्धालु की आमद लक्ष्मणझूला रोड स्थित श्री गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में होने लगी है। बुधवार तडक़े बाहरी प्रांतों और विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने स्नानादि के बाद श्री गुरुद्वारा में मत्था टेका और अरदास की। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था आस्थापथ की ओर बढ़ता रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *