हरिओम गिरी/रूड़की
रूड़की – कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के गाँव सरकड़ी में मामूली लेनदेन को लेकर कुछ दबंगो ने एक ग्रामीण को दबंगई दिखाते हुए उस पर फायरिंग कर दी है गनीमत यह रही इस फायरिंग में ग्रामीण बाल बाल बच गए कोई इसमें घायल नहीं हुआ है पीड़ित पक्ष ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जान से मारने के प्रयास जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है
घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है जब सरकड़ी निवासी नाजिम अपने घर पर रोजा खोलने की तैयारी करा रहा था तभी उसके घर गाँव के कुछ दबंग लोग आते है और उससे उधार दिए कुछ रूपये मांगने लगते है नाजिम ईद के बाद पैसे लौटाने की बात कहता है तो दबंग भड़कते हुए तुरंत ही रुपयों की मांग करते है नाजिम उनको समझा ही रहा था की इतने में ही दबंग लोग गाली गलौच मारपीट करने लगते है शोर सुनकर नाजिम के परिवार वाले इकठ्ठा होने लगते है परिवार को इकठ्ठा होता देख तभी एक युवक छत्त से नाजिम के ऊपर फायरिंग कर देता हो जिसमे नाजिम और उसके परिवार वाले बाल बाल बच जाते है फायरिंग की आवाज सुनकर भीड़ जमा होने लगती है जिसको देख दबंग भाग जाते है पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी दबंगो की तलाश शुरू कर दी है
