• Home  
  • दवाइयों की कंपनी में लगी भयंकर आग – बड़ा हादसा टला – तीन कर्मचारी झुलसे
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दवाइयों की कंपनी में लगी भयंकर आग – बड़ा हादसा टला – तीन कर्मचारी झुलसे

हरिओम गिरी/रूड़की रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना के पास स्थित दवाइयां बनाने वाली एक्सा पैरेंट्रलस लिमिटेड कंपनी में आज सुबह के समय अचानक ही आग लग गई इस आग की चपेट में आकर कंपनी के तीन कर्मचारी भी बुरी तरह झुलस गए जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है  कंपनी में आग लगने की […]

हरिओम गिरी/रूड़की

रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना के पास स्थित दवाइयां बनाने वाली एक्सा पैरेंट्रलस लिमिटेड कंपनी में आज सुबह के समय अचानक ही आग लग गई इस आग की चपेट में आकर कंपनी के तीन कर्मचारी भी बुरी तरह झुलस गए जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है 

कंपनी में आग लगने की सुचना पर फायर ब्रिगेड तुरंत ही मौके पर पहुँच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और इससे लाखो के नुक्सान की आशंका जताई जा रही है जानकारी मिली है की फायर ब्रिगेड अगर समय रहते मौके पर नहीं पहुँचती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि कंपनी में आग से निपटने के पर्याप्त साधन नहीं है 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *