• Home  
  • मजदूर ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर की आत्महत्या
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मजदूर ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरिद्वार – कर्ज से परेशान होकर बिजनौर निवासी एक मजदूर ने सिडकुल क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर नजीबाबाद निवासी मुकेश (30) पुत्र सहनाथ सिडकुल ब्रह्मपुरी में किराये के मकान में अपने […]

हरिद्वार – कर्ज से परेशान होकर बिजनौर निवासी एक मजदूर ने सिडकुल क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर नजीबाबाद निवासी मुकेश (30) पुत्र सहनाथ सिडकुल ब्रह्मपुरी में किराये के मकान में अपने परिवार के रहते थे। यहां सिडकुल में रहकर मुकेश मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात को मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। सुसाइड का पता सुबह चला जब पत्नी छत से नीचे कमरे में आई तो उसने देखा कि मुकेश फांसी के फंदे से झूल रहा था। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंचती शव को फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। शुक्रवार की रात पत्नी अपने बच्चों के साथ छत पर सोई थी। बताया जा रहा है कि मुकेश कर्ज के कारण परेशान था। पिछले कई दिनों से मुकेश टेंशन में भी चल रहा था। थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *