• Home  
  • परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के एक गांव की कक्षा बारह की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा का अन्तिम संस्कार कर दिया। पथरी थाने के तहत गुरुवार को एक गांव की छात्रा कक्षा बारह में फेल हो गई। छात्रा दिनभर घर के […]

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के एक गांव की कक्षा बारह की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा का अन्तिम संस्कार कर दिया। पथरी थाने के तहत गुरुवार को एक गांव की छात्रा कक्षा बारह में फेल हो गई। छात्रा दिनभर घर के अंदर ही मौजूद रही। बताया जा रहा है कि छात्रा ने शाम को खाना भी नहीं खाया। देर रात छात्रा ने जहरीला पदार्था खा लिया। हालत बिगडऩे के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजन छात्रा को निजी अस्पताल में ले गये। जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित करे ही छात्रा का गांव के नजदीक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *