• Home  
  • युवक पर सरियों से हमला, हालत गम्भीर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

युवक पर सरियों से हमला, हालत गम्भीर

रुडकी – तीन दिन पहले हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में सीमली के तीन युवकों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर सरियों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को लक्सर में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। युवक के पिता की तरफ से दी गई तहरीर पर […]

रुडकी – तीन दिन पहले हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में सीमली के तीन युवकों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर सरियों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को लक्सर में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। युवक के पिता की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। लक्सर नगर के सीमली मोहल्ले में रहने वाले राजीव कुमार के बेटे अमन के मोहल्ले के ही कई युवक देास्त हैं। दो तीन दिन पूर्व अमन के दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। इस दौरान एक दोस्त ने अपने साथी बुलाकर दूसरे को पीटने की कोशिश की, पर अमन ने उसे बचा लिया था। आरोप है कि इसे लेकर दोस्त अमन से नाराज था। बीती शाम खाना खाने के बाद अमन घर के बाहर सडक़ पर टहल रहा था। आरोप है कि तभी उक्त दोस्त दो अन्य युवकों को साथ लेकर आया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने लोहे के सरियों से उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। अमन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें आया देख हमलावर अमन को लहूलुहान हालत में वहीं गिरा छोडक़र भाग गए। इसके बाद परिवार के लोग अमन को उठाकर एक अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताकर हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल अमन को हरिद्वार के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अमन के पिता राजीव कुमार ने तीनों हमलावरों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना ही मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *