• Home  
  • हरियाणा की महिला की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हरियाणा की महिला की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत

हरिद्वार – हरियाणा की एक महिला की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक हरिनगर नरखी दादरी रोहतक हरियाणा निवासी दीपिका (25) अपने पति कपिल और परिवार के अन्य साथियों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आईं थीं। शुक्रवार […]

हरिद्वार – हरियाणा की एक महिला की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक हरिनगर नरखी दादरी रोहतक हरियाणा निवासी दीपिका (25) अपने पति कपिल और परिवार के अन्य साथियों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आईं थीं। शुक्रवार को महिला सप्तऋषि क्षेत्र के चित्रकूट घाट पर मन्नत पूरी होने के बाद गंगा में 108 डूबकी लगाने लगी। वह डुबकी लगा ही रही थी कि अचानक दीपिका का पैर फिसल गया और वह गंगा में बह गई। पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग गंगा में कूदे और दीपिका की बचाने का प्रयास करने लगे। दीपिका को किसी तरह गंगा से बाहर निकाला गया और आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की मौत फेफड़ों में पानी भरने के कारण हुई है। बताया गया कि दीपिका ने मन्नत मांगी थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला का पति राजस्थान में शिक्षक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *