• Home  
  • कुछ ही घंटो में पुलिस ने कर दिया लूट का खुलासा – लुटा गया सामान भी किया बरामद – जानिए पूरा मामला ?
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कुछ ही घंटो में पुलिस ने कर दिया लूट का खुलासा – लुटा गया सामान भी किया बरामद – जानिए पूरा मामला ?

हरिओम गिरी /रूड़की रूड़की – 30 मई की रात को धनोरी पुल के पास हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है सब्जी विक्रेता से हुई इस लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूटी गई नगदी भी बरामद कर […]

हरिओम गिरी /रूड़की

रूड़की – 30 मई की रात को धनोरी पुल के पास हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है सब्जी विक्रेता से हुई इस लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूटी गई नगदी भी बरामद कर ली है पुलिस ने इन लूटेरो के पास से अन्य घटनाओ में लूटी गई दो बाइक भी बरामद की है गिरफ्तार किये गए सभी लूटेरे साहरनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है

बता दे की कलियर थाना क्षेत्र में धनोरी पुल के पास 30 मई की रात को ऋषिकेश में सब्जी बेचकर घर लौट रहे मैनपाल के साथ लूट की घटना हो गई थी लूटेरो की संख्या छह थी और वह बाइक पर सवार थे मैनपाल ने घटना की शिकायत कलियर पुलिस से की थी जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी आज पुलिस ने कलियर थाना क्षेत्र से ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है पुलिस ने बताया है की पकडे गए लूटेरे पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके है 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *