हरिओम गिरी / रूड़की
रूड़की – गंगनहर में नहाते हुए आज फिर ऋतिक नाम का एक मासूम डूब गया है ऋतिक की उम्र मात्र 13 साल थी और वह सिंचाई विभाग में अपने मौसा के यहाँ रहता था उसके परिजनों को उसके कपडे और चप्पल बरामद हो गए है उसके डूबने की खबर से उसके परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है
ऋतिक के मौसा नगर निगम के सामने गन्ने के रस की चरखी लगते है उनका कहना है की वो ऋतिक को गंगनहर में नहाने से मना करते थे इसी कारण ऋतिक उनसे छुपकर अक्सर गंगनहर में नहाता था आज भी ऋतिक मौसा के साथ चरखी पर आया था कुछ देर बाद ऋतिक चरखी से चला गया उसके मौसा ने समझा की वह घर गया होगा लेकिन ऋतिक घर जाने की जगह नगर निगम के सामने पुराने पुल के नीचे नहाने लगा कुछ देर बाद नहाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा गंगनहर में ही नहा रहे कुछ युवको ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए
