• Home  
  • एमए की कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

एमए की कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ – बलुवाकोट महाविद्यालय में एमए की कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया । कहा कि सीमांत की अह्म मांग की अनदेखी की जा रही है। महाविद्यालय में अभाविप जिला संयोजिका अदिति कोरंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में […]

पिथौरागढ़ – बलुवाकोट महाविद्यालय में एमए की कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया । कहा कि सीमांत की अह्म मांग की अनदेखी की जा रही है। महाविद्यालय में अभाविप जिला संयोजिका अदिति कोरंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में बलुवाकोट महाविद्यालय में एमए संस्थागत की कक्षाएं चालू करने की घोषणा की थी। लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ। कहा जिस कारण सैकड़ों छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर पलायन करना पड़ रहा है। कहा शिक्षा के नाम पर उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन दिए गये।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *