Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • अवैध निर्माण को एचआरडीए की टीम ने किया सील
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

अवैध निर्माण को एचआरडीए की टीम ने किया सील

हरिद्वार – हरिद्वार रुडक़ी विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना मानचित्र की स्वीकृति और बिना अनुमति के अवैध रूप से निर्माण करने पर सील कर दिया है। शनिवार को रेलवे रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के सामने एक होटल के बराबर में किए जा रहे अवैध निर्माण को एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया। सहायक […]

हरिद्वार – हरिद्वार रुडक़ी विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना मानचित्र की स्वीकृति और बिना अनुमति के अवैध रूप से निर्माण करने पर सील कर दिया है। शनिवार को रेलवे रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के सामने एक होटल के बराबर में किए जा रहे अवैध निर्माण को एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया। सहायक अभियंता पंकज पाठक ने बताया कि बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल, द्वितीय का निर्माण बिना अनुमति और मानचित्र की स्वीकृति के किया जा रहा था। निर्माणकर्ता विपिन कुमार बेदी को निर्माण रोकने और कारण बताओं नोटिस दिया गया था। लेकिन जब काम बंद नहीं किया गया तो सील की कार्रवाई की गई। टीम में सहायक अभियंता बलराम, अवर अभियंता उमापति भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *